Fire electric scooter showroom Yamunanagar update | यमुनानगर में इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में लगी आग: 10 फायरब्रिगेड गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू, 60 स्कूटर जलकर राख – Yamunanagar News

Actionpunjab
3 Min Read


शोरूम में पानी से आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल कर्मी।

यमुनानगर में मंगलवार की रात जगाधरी में बस अड्‌डे के समीप इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लग गई। अंदर से निकल रहे धुएं पर जब पड़ोस से एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो तुरंत मालिक को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

.

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट वजह सामने आई है। इस आगजनी में शोरूम में खड़ी 60 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर राख हो गए। वहीं दुकान में रखे लेपटॉप और रिकार्ड भी नष्ट हो गया।

शोरूम से निकलती हुई आग की लपटें।

शोरूम से निकलती हुई आग की लपटें।

लगातार भड़कती रही आग

व्यासपुर निवासी गगन मलिक ने बताया कि अंबाला रोड पर उनकी कान्हा ऑटोमोबाइलस के नाम से जेलियो कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम है। रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने शोरूम को अच्छे लॉक करके गए थे। करीब आधे घंटे बाद उनके पास फोन आया कि उनके शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा है।

मौके पर पहुंचे तो देखा अंदर आग लगी हुई थी। इतने में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले शोरूम के आगे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार भड़कती रही। उसके बाद शोरूम के पिछले दरवाजे पर जाकर देखा तो वहां से लपटें बाहर निकल रही थीं।

आग लगने पर शोरूम का पिछला गेट खोलने का प्रयास करते हुए लोग।

आग लगने पर शोरूम का पिछला गेट खोलने का प्रयास करते हुए लोग।

शोरूम की दीवारों में आई दरारें

ऐसे में दमकल की दो गाड़ियां तुरंत पीछे पहुंची और कर्मचारी आग पर काबू पाने लगे। आग इतनी भयानक थी कि आस पडोस के लोग भी दहशत में आ गए। शोरूम की दीवारों में भी दरारें आ गईं। आग पर काबू पाते समय इन्वर्टर के बिजली के कारण चिंगारियां उठती रहीं। लगातार पानी के छिड़काव से 10 बजे तक आग कम हुई, जिसके बाद करीब रात 12 बजे तक पूरी तरफ से काबू पाया गया।

जगाधरी सिटी थाना से राकेश कुमार ने बताया कि सूचान मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि शायद आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। आग जनी ने कोई हताहत नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान भारी हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *