Cold wave grips Rajasthan, snow freezes in Mount Abu | राजस्थान में तेज हुई सर्दी, माउंट में पारा 0 पहुंचा: सीकर, कोटा, जोधपुर में रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जैसलमेर में मंगलवार को लोगों को सर्दी से राहत मिली।

उत्तर भारत से चल रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू के कुछ हिस्सों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में अगले एक सप्ताह इसी तरह की सर्दी जारी रहने की संभावना है। हालांकि कोल्ड-

.

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा मौसम माउंट आबू रहा। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य पर चला गया।

मैदानी इलाकों में मंगलवार को सबसे ज्यादा सर्दी नागौर, फतेहपुर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.8, सिरोही, दौसा में 7.1, जालोर में 7.2, चूरू में 8.4, झुंझुनूं में 9.5, बारां में 7.9, बीकानेर के पास लूणकरणसर में 6.2, चित्तौड़गढ़ में 8.3, अलवर में 8.6, वनस्थली (टोंक) में 9.1, भीलवाड़ा में 8.9 और उदयपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरोही में सबसे ठंडा दिन मंगलवार राज्य के सिरोही जिले में दिन में सबसे ज्यादा ठंडक रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली में अधिकतम तापमान 26, बारां, सीकर में 26.8, कोटा में 26.6, अलवर, उदयपुर में 26.2, भीलवाड़ा में 26.6, अजमेर में 27.8, जयपुर में 28.1, पिलानी में 29 और चित्तौड़गढ़ में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 27.8 10.3
भीलवाड़ा 26.6 8.9
अलवर 26.2 8.6
जयपुर 28.1 12.4
पिलानी 29 8.8
सीकर 26.8 6.8
कोटा 26.6 10.8
चित्तौड़गढ़ 28.3 8.3
उदयपुर 26.2 9
बाड़मेर 32.2 13.8
जैसलमेर 30.7 13.2
जोधपुर 30.2 10.2
बीकानेर 30.8 11.5
चूरू 28.6 8.4
गंगानगर 28.9 11
नागौर 29.2 5.5
बारां 26.8 7.9
जालौर 29.1 7.2
सिरोही 22.3 7.1
फतेहपुर 28.8 5.3
करौली 26 8.2
दौसा 29.8 7.1
प्रतापगढ़ 26.1 12.8
झुंझुनूं 27.9 9.5
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *