Sirsa Married Woman 6-Year-Old Daughter Missing Youth Suspected The Ellenabad police station | सिरसा में विवाहित 6 साल की बेटी सहित मिसिंग: पति बोला-सुबह घर नहीं मिली, परिजन बोले-पता नहीं, भतीजा बनकर आए युवक पर शक – Sirsa News

Actionpunjab
2 Min Read



सिरसा में एक विवाहित 6 साल की बेटी सहित मिसिंग होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का कहना है कि वह रात को खाना खाकर सोए हुए थे। वह सुबह घर पर नहीं मिली। इस बारे में महिला के परिजनों से बात की तो बोले कि उनको पता नहीं है और न ही उनके पास आई है।

.

ऐसे में महिला के पति ने एक संदिग्ध युवक पर शक जताया है। आरोप है कि उक्त युवक करीब दो माह पहले किसी काम से उनके घर आया था और खुद को उसका भतीजा बताने लगा। उससे उसकी पत्नी की फोन पर कभी-कभार बात होती थी। शक है कि कहीं यहीं युवक उसकी पत्नी को कहीं ले गया। उसे वह जानता नहीं है। इसकी शिकायत पुलिस काे दी गई है। पुलिस भी महिला का पता नहीं लगा पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद निवासी श्योकत ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले जैनम से हुई थी और वह बिहार की रहने वाली थी। उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। उसके परिवार में वह तीन सदस्य है। 13 तारीख को वह सभी घर पर ही थे और रात को खाना खाने के बाद सोए थे। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी व बेटी घर पर नहीं थी। उसने आस पड़ोस में पता किया, पर कोई पता नहीं चल सका।

उसने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सिरस में भी कई जगह तलाशा, पर कोई पता नहीं चल सका। अभी तक वह उसे तलाश रहा है। उसे शक है कि उसकी पत्नी ने आपको या किसी ने उसे छिपा लिया है। पुलिस से मांग है कि उसे तलाशा जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *