दुर्गेश तिवारी | जगदीशपुर(चौरी चौरा), गोरखपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घायल युवक।
गोरखपुर में मंगलवार देर शाम रामपुर 15 मील चौराहे पर बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानीराम बेलदारी टोला निवासी 38 वर्षीय राकरन चौहान पुत्र मोहित चौहान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, राकरन चौहान सड़क पार कर रहा था, तभी कसया से गोरखपुर की ओर जा रही एक बंगाल बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया। सोनबरसा चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक बस को पकड़ लिया, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, बस चालक का कहना है कि उसकी बस से दुर्घटना नहीं हुई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा सकती है। पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि यही बस दुर्घटना में शामिल थी।