Nuh Mewat Sarpanch registered village secretary corruption | नूंह के गांव में 3 करोड़ के गबन में FIR: पूर्व महिला सरपंच सहित 4 लोगों पर आरोप,पहला सरपंच भी जा चुका है जेल – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read



पूर्व कार्यवाहक सरपंच नाहिदा के खिलाफ हुआ केस दर्ज।

हरियाणा के नूंह जिले की रोजकामेव ग्राम पंचायत इन दिनों भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। गत मार्च महीने में जहां गांव का पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद उर्फ धोना करीब 25 करोड़ के घोटाले मामले में जेल की हवा खा चुके है,वहीं अब पूर्व कार

.

डीसी को भी दे चुके है शिकायत

वर्तमान सरपंच शाहीन खान ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पूर्व कार्यवाहक सरपंच नाहिदा ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पति पपीज खान, जेठ अर्जुन खान और ग्राम सचिव नफे सिंह की मिलीभगत से पंचायत की तीन करोड़ रुपए की राशि का निजी फायदे के लिए गबन किया। इस मामले में पंचायत के दो पंचों साहिद और जुबैर ने जनवरी में ही विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा को शिकायत दी थी। विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद बीडीपीओ इंडरी ने 27 मई को रिपोर्ट डीसी नूंह को भेजी थी। डीसी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

बिना विकास कार्य कराए पैसे का गबन करने का आरोप

कार्रवाई नहीं होने पर नवनिर्वाचित सरपंच शाहीन खान ने बीते 3 नवंबर को थाना रोजकामेव में शिकायत दी थी। जिस पर अब यह कार्रवाई की गई। सरपंच का कहना है कि उक्त आरोपियों ने बिना काम कराए विकास कार्य के लिए आई राशि जो पंचायत खाते से निकाल लिया। वहीं अब गांव में इस बात की चर्चा हो रही है कि पहले तो वर्तमान सरपंच शाहीन के पिता दीन मोहम्मद को पूर्व कार्यवाहक सरपंच के परिजनों ने 25 करोड़ के गबन के मामले में जेल भिजवाया था। वहीं अब पूर्व सरपंच के बेटे बदला लेने के लिए पूर्व कार्यवाहक सरपंच नाहिदा और इसके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है । इस पूरे मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *