![]()
खन्ना में बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
पंजाब में लुधियाना जिले के खन्ना में देर रात करीब दस बजे एक नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई राहगीर और दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए।
.
जानकारी के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने रास्ते में कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों के अनुसार, कार ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारकर आगे बढ़ गया।
बिजली के खंभे से जाकर टकराई कार
खन्ना के अमलोह रोड चौक पर पहुंचने पर कार ने एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी और अंततः एक बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि चालक नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो चुका था। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।