Haryana Bike collides Nilgai young man injured | Sirsa News | सिरसा में नीलगाय से टकराई बाइक: घायल को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, चक जालू से गोरीवाला जाते वक्त हादसा – dabwali News

Actionpunjab
2 Min Read


बाइक के सामने नील गाय आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल।

सिरसा जिले के डबवाली-ऐलनाबाद रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसे में गांव चकजालू का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक पर चक जालू से गोरीवाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई, जिससे बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में युवक सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल को संभालते राहगीर और पुलिस।

घायल को संभालते राहगीर और पुलिस।

घायल को राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया

युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोरीवाला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे पर पेड़ों की झाड़ियां सड़कों तक फैल गई हैं। इन टहनियों को जल्द से जल्द हटाया जाए, क्योंकि इनकी वजह से राहगीरों को सड़क ठीक से दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। घायल युवक गांव चकजालू का निवासी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *