Barnala Accused arrested for selling stolen vehicles| Punjab News | बरनाला में बाप-बेटा गिरफ्तार: चोरी का वाहन खरीदते थे, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ऊंचे दामों पर बेचता था आरोपी – Barnala News

Actionpunjab
2 Min Read


बरनाला पुलिस ने भदौड़ में चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना भदौड़ प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।

.

इसके अनुसार, भदौड़ में कबाड़खाने का काम करने वाले चमकौर सिंह और उनके बेटे हरदेव सिंह पंजाब के बाहर के राज्यों से चोरी के वाहन खरीदकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे।

आरोपियों को ले जाती पुलिस।

आरोपियों को ले जाती पुलिस।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

सूचना के आधार पर, भदौड़ पुलिस स्टेशन में तैनात हवलदार राजविंदर सिंह ने कथित आरोपियों को एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। यह गाड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की थी, लेकिन उस पर उत्तराखंड राज्य की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ के बाद, पुलिस ने उनके कबाड़खाने से एक और चोरी की गाड़ी बरामद की, जिसके टायर खुले हुए थे। पुलिस के अनुसार, यह बाप-बेटे लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे।

हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। थाना भदौड़ में इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनका रिमांड लिया था और अब इन्हें दोबारा अदालत में पेश कर आगे का रिमांड मांगा जाएगा, ताकि इनसे और पूछताछ कर चोरी के अन्य वाहन बरामद किए जा सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *