Mercury in Mount Abu remained at freezing point yesterday | माउंट आबू में जमने लगी बर्फ: धूप निकलने के बाद मिली कड़ाके की सर्दी से राहत, अब शीतलहर का असर कम होगा – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


बुधवार सुबह सिरोही के माउंट आबू में कार पर ओस की बूंदें कुछ इस तरह जम गईं।

राजस्थान में बर्फीली हवा के प्रभाव से माउंट आबू में पारा बुधवार को भी जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। कुछ जगहों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं। हालांकि धूप निकलने के बाद यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। आबू के अलावा फतेहपुर, नागौर, सीकर, दौसा मे

.

पिछले 24 घंटे के दौरान माउंट आबू के बाद सबसे ठंडा इलाका सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9, फतेहपुर में 6.9, दौसा में 6.7, जालौर में 7, सिरोही में 7.4, बारां में 7.8, करौली में 8.7, चूरू, चित्तौड़गढ़ में 8.2, पिलानी में 8.7, वनस्थली (टोंक) में 8.3, भीलवाड़ा में 8.5, उदयपुर में 9, अजमेर में 9.8, कोटा में 11 और जयपुर 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी प्रदेश के अधिकांश शहरों में बुधवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सीकर में भी इतनी बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनूं) में 29.5, जोधपुर में 30.4, फलोदी में 30, बीकानेर 30.6, जैसलमेर में 31.5 और बाड़मेर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उदयपुर, कोटा संभाग में बढ़ेगा पारा मौसम ​केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य के दक्षिणी हिस्सों में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। इन हवाओं का असर कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में रहेगा, जिससे सर्दी में मामूली कमी आएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *