Haryana Fog engulfs, Temperature Down 11 Cities | हरियाणा के कई इलाकों में धुंध छाई: रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा, 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read


हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में अल सुबह धुंध देखने को मिली।

हरियाणा के कई इलाकों में सुबह से ही धुंध छाई हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण के मैदान

.

मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकत है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं हरियाणा के 11 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

मौसम एक्सपर्ट बोले- बार-बार हवा बदलेगी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है।

इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *