![]()
हथकड़ी पकड़े स्कूटर चलाता पुलिस कर्मी
लुधियाना में कैदियों व हवालातियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते हुए पुलिस भारी लापरवाही कर रही है। पुलिस जिस तरीके से हवालातियों और कैदियों को कोर्ट लेकर जा रही ऐसे में वो कभी भी उन्हें चकमा देकर भाग सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें
.
कैदी के हाथ में हथकड़ी लगी है और पुलिस कर्मी ने हथकड़ी की चैन अपने हाथ में फंसाई है। पुलिस कर्मी स्कूटर चला रहा है। यह वीडियो लुधियाना में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो दुर्गा माता मंदिर चौक लाइटों से कचहरी की ओर जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है जो बिल्कुल किसी पुरानी बॉलीवुड फ़िल्म के सीन जैसा लग रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में
एक पुलिसकर्मी बड़ी शान से पुराना स्कूटर चला रहा है। स्कूटर की पिछली सीट पर एक कैदी या हवालाती बैठा है, जिसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई है।कैदी ने पिछली सीट पर उल्टी टंगे करके बैठा है और उसकी हथकड़ी का दूसरा सिरा पुलिसवाले ने स्कूटर की ‘रेस’ वाली जगह पर बड़े आराम से पकड़ा हुआ है
पब्लिक ने ली चुटकी
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूज़र ने लिखा लगता है कैदी बहुत शरीफ है,तभी इतने आराम से सवारी कर रहा है। दूसरे ने सवाल किया अब क्या इस स्कूटर का चालान कटेगा हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है इसकी ।
स्कूटर पर भी उठे सवाल
इस वीडियो के बाद सिर्फ़ पुलिस और कैदी ही नहीं बल्कि स्कूटर भी चर्चा में आ गया। लोगों ने कहा कि यह स्कूटर बहुत पुराना मॉडल है और इस पर हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) भी नहीं लगी है। फिलहाल यह वीडियो लुधियाना वासियो की सड़कों पर मनोरंजन का नया मसाला बन गया है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।