Suhail Qasim Mir takes charge as SSP Amritsar Rural | सुहैल क़ासिम मीर ने संभाला SSP अमृतसर देहात का चार्ज: पूर्व एसएसपी मनींदर सिंह के निलंबन के बाद हुई नियुक्ति – Amritsar News

Actionpunjab
1 Min Read



पंजाब के अमृतसर देहात के नए एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कल देर रात अपना पदभार संभाला। उनकी नियुक्ति मनिंदर सिंह के स्थान पर हुई है, जिन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। सुहैल कासिम मीर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) पंजाब कैडर के अधिकारी हैं। इससे पहले वे ब

.

बटाला में उन्होंने अवैध नशा तस्करी, गैंगस्टर गतिविधियों और संगठित अपराध पर कई प्रभावी कार्रवाइयाँ कीं। अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अमृतसर देहाती की कमान सौंपी गई है।

सुहैल कासिम मीर ने सबसे पहले अमृतसर के चाट्टी विंड थाने में बतौर एसएचओ जॉइन किया था। उन्होंने कोविड के समय सेवाएँ दी थीं।

निलंबित अधिकारी: पूर्व एसएसपी मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे अभी तक अमृतसर देहाती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) थे। पंजाब सरकार ने उन्हें “गैंगस्टर गतिविधियों पर पर्याप्त कार्रवाई न करने” और “कार्य में लापरवाही” के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीजीपी कार्यालय, पंजाब निर्धारित किया गया है। इससे पहले वे अमृतसर शहर में एसीपी तथा तरनतारन में एसपी पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *