![]()
श्री देवनारायण जोधपुरिया मंदिर के दानपात्रों की राशि की गणना 24 नवंबर को होगी।
श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया में दानपात्रों की राशि की गणना 24 नवंबर को होगी। यह गणना देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त के निर्देश पर निवाई SDM की देखरेख में होगी। इससे पहले
.
देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त ने सार्वजनिक प्रन्यास श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया में दैनिक कार्य को सुचारु रूप से सम्पादित करने के लिए उपखंड अधिकारी निवाई को प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।
भंडारे की राशि जुटाएंगे
निवाई उपखंड अधिकारी प्रीति मीना ने बताया कि मंदिर में होने वाले भंडारे में यात्रियों का भोजन, पानी, बिजली बिल एवं अन्य व्यवस्थाओं में होने वाले खर्च के भुगतान को सुचारु रूप से संपादित करने के लिए मंदिर के दान पात्रों से खर्च राशि जुटाई जानी है। इसी के तहत दान पात्रों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ खुलवाया जाकर प्राप्त राशि को प्रन्यास के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
वीडियोग्राफी भी की जाएगी
एसडीएम ने बताया कि दानपात्र खुलवाने के लिए प्रशासनिक दल का गठन किया गया है। इसमें पंचायत समिति की विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव को अध्यक्ष, नायब तहसीलदार निवाई रामकेश मीना व नायब तहसीलदार दतवास छीतर लाल मीना एवं सहायक कोषाधिकारी निवाई जयनारायण बैरवा को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित दल सोमवार, 24 नवम्बर को सुबह 9ः30 बजे सार्वजनिक प्रन्यास श्री देवनारायण मंदिर जोधपुरिया में उपस्थित होकर दानपात्रों को खुलवाकर प्राप्त राशि की पूर्ण पारदर्शिता से गणना करवाकर प्रन्यास के बैंक खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करेगें। इस पूरी प्रक्रिया कि विडियोग्राफी भी की जाएगी।