![]()
जीवन का अनमोल उपहार देने का अवसर 30 नवंबर को मिलेगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप द्वारा प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग (ब्लड बैंक) में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर दैनिक भ
.
स्वैच्छिक रक्तदाता सुरक्षित और कष्टरहित प्रक्रिया के तहत 8-10 मिनट में रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता को ब्लड डोनर कार्ड दिया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तीन माह तक निःशुल्क रक्त प्राप्त किया जा सकेगा। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया जाएगा और रक्त/रक्त अवयव NAT TESTED प्रदान किए जाएंगे।
रक्तदान के लिए आवश्यक योग्यताएं हैं – आयु 18 से 60 वर्ष, वजन 45 किग्रा से अधिक, हीमोग्लोबिन 12.5 gm/dl से अधिक होना चाहिए, और रक्तदान से चार घंटे पहले आहार ले चुके हों। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान के बाद सावधानियां भी महत्वपूर्ण हैं – खून लिया गया स्थान 10–15 मिनट दबाकर रखें, कम से कम 20 मिनट आराम करें, रिफ्रेशमेंट लें और दिन भर तरल पदार्थ अधिक पिएं। वाहन न चलाएँ, धूप या गर्म स्थान पर न जाएँ, भारी काम और कठिन एक्सरसाइज से बचें। धूम्रपान, मद्यपान और नशीले पदार्थों से दूर रहें। किसी समस्या की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
रक्तदान और शिविर के लिए संपर्क सूत्र हैं – श्री प्रमोद कुमार, काउन्सलर: 9927407720, श्री अमित कुलश्रेष्ठ, लैब टेक्नीशियन: 6398486155। सभी से अपील की गई है कि स्वस्थ होकर समय पर शिविर में शामिल हों और किसी का जीवन बचाने में योगदान दें।