Punjab Ludhiana Laddowal toll Plaza police encounter live update | लुधियाना में पुलिस-आतंकियों की मुठभेड़: लाडोवाल टोल प्लाजा के पास 2 को गोली लगी, एक की हालत गंभीर; पुलिस कमिश्नर स्पॉट पर रवाना – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



घायल आतंकियों को लेने पहुंची एंबुलेंस और मौके पर तैनात पुलिस।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे।

.

उनसे पूछताछ के बारे में इनका पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें पुलिस की गोली से 2 आतंकी घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ADCP समीर वर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में कमेंट नहीं किया जा सकता है।

एनकाउंटर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *