Sanitary inspector suspended in unclaimed body case; action ordered against staff who sent garbage van | लावारिस-लाश के मामले में सेनिटरी-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई: कूड़े वाली गाड़ी में शव को श्मशान ले जाने का मामला, सरकार ने किया सस्पेंड – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read



कूड़ा वैन में शव लेजाते निगम कर्मी (फाइल शॉट)

जालंधर के पास कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक लावारिस शव को अस्पताल से श्मशान तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में रखकर ले जाने के मामले पर पंजाब सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने सफाई सेनिटरी हितेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

.

जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा में एक लावारिस मृतक देह का अंतिम संस्कार के लिए ले जाना था। लेकिन प्रशासन की ओर से मर्यादा के साथ व्यवहार करने की बजाय शव को अस्पताल से श्मशानघाट तक कचरा वैन में रखकर ले जाया गया।

इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष था। सरकार ने इस अमानवीय व्यवहार के मद्देनजर तुरंत कार्रवाई की है। निलंबित किए गए सेनिटरी हितेश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए क्या है पूरा मामला…

  • रेलवे स्टेशन पर मिला था शवः 3-4 दिन पहले रेलवे स्टेशन चहेडू के पास GRP को एक शव मिला था। पहचान के लिए जीआरपी ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, लेकिन कोई लाश को लेने नहीं पहुंचा। इसके चलते सिविल अस्पताल की ओर से निगम को मैसेज कर लावारिस शव को ले जाने के लिए कहा गया था।
  • निगम कमिश्नर ने मानी गलतीः निगमकर्मी शव बुधवार को शव को लेने के लिए कचरा गाड़ी ले गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे कचरा गाड़ी में डाल लिया था। इसके बाद मामले में निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने गलती मानी। आगे से शव का अपमान न होने की बात कहने लगी।
  • मेयर खुद ले रहे गाड़ी: युवा विकास मोर्चा के प्रधान अनु सहोता ने कहा कि फगवाड़ा मेयर खुद नई-नई गाड़ी में घूमते हैं। मेयर रामपाल उप्पल ने हाल ही में एक गाड़ी खरीदी है। वहीं निगम के लिए शव वाहन नहीं खरीदा जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *