![]()
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सिंह करेंगे बैठक की अध्यक्षता।
नूंह में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मंत्री राव नरबीर सिंह लोगों की शिकायतें सुनेंगे। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का जवाब स्वयं साथ लेकर आएं
.
15 परिवादों पर होगी सुनवाई
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक प्रातः 10 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। डीसी ने बताया कि इस बैठक में कुल 15 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें 3 पुराने तथा 12 नए परिवाद शामिल हैं।