Weather: Clear nights, cold, hot during the day | पंजाब में तापमान बढ़ा, मानसा में 31.3°C: फरीदकोट सबसे ठंडा, 7 दिन बारिश के आसार नहीं, दिसंबर में पराली प्रदूषण में सुधार की उम्मीद – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read


अमृतसर में सुबह सवेरे मौसम साफ।

पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस समय दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। रातें ठंडी हैं, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। मानसा में दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा, जबकि फर

.

चंडीगढ़ में भी दिन का तापमान 27.4 डिग्री और रात का 10.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब में तापमान में रोज 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट जारी रह सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी फॉरकास्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी फॉरकास्ट

प्रदेश में पांच बड़े शहरों का तापमान

चंडीगढ़ 27.4 अधिकतम 10.1 न्यूनतम
लुधियाना 27.0 9.4
अमृतसर 24.6 10.0
पटियाला 27.0 9.6

अगले सात दिन तक कम होता रहेगा तापमान, बारिश का अनुमान नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अभी ओस भी बहुत ज्यादा नहीं पड़ रही है तो मौसम साफ होने में भी देरी होगी। लगातार पराली जलाने की वजह से पैदा हुआ प्रदूषण अभी कुछेक दिन और रहेगा। नवंबर माह के अंत में और दिसंबर के शुरू में बारिश होने पर ही AQI में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *