Bengaluru Traffic; Astronaut Shubhanshu Shukla | Tech Summit 2025 | बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला: 34km का रास्ता 3 घंटे में तय कर पाए; कहा- अंतरिक्ष का सफर ज्यादा आसान था

Actionpunjab
4 Min Read


बेंगलुरु32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु टेक समिट के दौरान भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने शहर के ट्रैफिक पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्पेस से बेंगलुरु पहुंचना आसान लगा, लेकिन मराठाहल्ली से समिट तक 34 किमी का सफर तय करने में तीन गुना ज्यादा समय लगा।

दरअसल कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और बीटी विभाग ने फ्यूचराइज थीम पर बेंगलुरु टेक समिट का 28वां संस्करण आयोजित किया। इसका समापन गुरुवार को हुआ, जिसमें शुभांशु शुक्ला भी शामिल रहे।

समिट की 3 फोटो…

एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने युवाओं से अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा की।

एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने युवाओं से अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा की।

शुभांशु शुक्ला भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं।

शुभांशु शुक्ला भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं।

जुलाई 2025 में शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत ISS जाने वाले पहले ISRO अंतरिक्ष यात्री बने।

जुलाई 2025 में शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत ISS जाने वाले पहले ISRO अंतरिक्ष यात्री बने।

प्रियंक खड़गे- सरकार इसे सुधारने की कोशिश करेगी

समिट में इस बार टेक्नोलॉजी, खेल, बिजनेस और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े स्पीकर्स मौजूद रहे। उन्होंने नई सोच, करियर, आने वाली टेक्नॉलजी और बढ़ते बिजनेस पर बात की।

समिट में मंच पर कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे भी मौजूद रहे। उन्होंंने शुभांशु के टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सरकार शहर में यात्रा समय कम करने और ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने की दिशा में काम कर रही है।

खड़गे ने कहा शुभांशु के मुताबिक स्पेस से बेंगलुरु पहुंचना आसान है, लेकिन माराठाहल्ली से यहां आना मुश्किल। हम कोशिश करेंगे कि ऐसी दिक्कतें आगे न हों।

हर यात्री साल में 117 घंटे जाम में फंसता है

बेंगलुरु में हर दिन 190 किमी लंबा जाम लगता है।

बेंगलुरु में हर दिन 190 किमी लंबा जाम लगता है।

जून 2025 में जारी ट्रैफिक पुलिस के हीटमैप के मुताबिक बेंगलुरु में हर दिन करीब 190 किमी तक लंबा जाम लगता है। 2024 के मुकाबले इस साल लोगों का वन-वे सफर 16% बढ़ गया है, यानी अब 19 किमी का रास्ता तय करने में करीब 63 मिनट लग जाते हैं।

हर यात्री साल में लगभग 117 घंटे सिर्फ ट्रैफिक में फंसा रहता है। जनवरी से जून 2025 के बीच शहर की सड़कों पर 3 लाख से ज्यादा नई प्राइवेट गाड़ियां जुड़ गईं।

सिर्फ जून में ही करीब 50 हजार वाहन रजिस्टर्ड हुए। ट्रांसपोर्ट विभाग के मुताबिक संख्या पूरी नहीं है, क्योंकि बाहर के जिलों और राज्यों की गाड़ियां भी रोज शहर में चलती हैं।

——

ये खबर भी पढ़ें

एक से बेंगलुरु-ग्वालियर फ्लाइट 35 मिनट पहले आएगी, अहमदाबाद फ्लाइट अब तक बहाल नहीं

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से ग्वालियर आने वाली हवाई सेवा के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और 28 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब फ्लाइट का अनुमानित आगमन समय (ईटीए) दोपहर 3:55 बजे के बजाय 3:20 बजे होगा।पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *