A scuffle broke out between two youths and guards over admission/Bharatpur/Deeg/Maharaja Surajmal Braj Universiti/Hangama | एडमिशन को लेकर दो युवक और गार्डों के बीच खींचतान: कुलपति यूनिवर्सिटी से भागे, बॉम की मीटिंग के बाद हुआ हंगामा – Bharatpur News

Actionpunjab
2 Min Read



गार्ड और दोनों युवकों के बीच हुई खींचतान।

डीग जिले की कुम्हेर स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में आज बोम की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद दो युवकों ने यूनिवर्सिटी के अंदर हंगामा कर दिया। दोनों युवकों की गार्डों की धक्का मुक्की हुई। इस हंगामे के बाद कुलपति त्रिभुवन शर्मा को वहां से भागना पड़

.

यूनिवर्सिटी में स्टाफ की कमी

आज महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में बोम की मीटिंग हुई। जिसमें डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह, वैर-भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली यूनिवर्सिटी के कुलपति त्रिभुवन शर्मा सहित यूनिवर्सिटी के सभी अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद विधायक शैलेश सिंह ने बताया कि मीटिंग में यूनिवर्सिटी से सम्बंधित कई निर्णय लिए गए हैं। काफी समस्याएं सामने आई हैं क्योंकि यूनिवर्सिटी अभी नई है। यूनिवर्सिटी में स्टाफ की बहुत कमी है।यूनिवर्सिटी अच्छे से परफॉर्म कर सके उसके लिए काफी निर्णय हुए हैं।

एडमिशन को लेकर हुई खींचतान

मीटिंग ख़त्म होने के बाद कुलपति त्रिभुवन शर्मा अपने चेंबर में चले गए। एडमिशन की मांग को लेकर दो युवक लोकेश और विष्णु कुलपति के चेंबर में गए। कुलपति के चेंबर अचानक शोर की आवाज आने लगी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति के चेंबर के बाहर आ गए। इतने में कुलपति अपने चेंबर से बाहर निकल आये। दोनों युवक एडमिशन को लेकर कुलपति से सवाल कर रहे थे। तब उन्हें गार्डों ने रोका, दोनों युवक और गार्डों के बीच खींचतान होने लगी। कुलपति बिना किसी से बात किये यूनिवर्सिटी से रवाना हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *