Mathura police arrested four inter-district thieves. | मथुरा पुलिस ने चार अंतरजनपदीय चोर पकड़े: दो ईको कारें और अवैध हथियार बरामद, कई मामले में 26 मुकदमे दर्ज – Mathura News

Actionpunjab
2 Min Read


राकेश पचौरी | मथुरा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो ईको कारें, दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर 20 नवंबर 2025 को रात 10:10 बजे बरेली हाईवे स्थित महावन पुल के नीचे की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र (पुत्र तेज सिंह, निवासी नारकी, फिरोजाबाद), जुबैर (पुत्र जफर अहमद, निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद), जलालुद्दीन (पुत्र अकबर खान, निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद) और राजेश (पुत्र तुलसी, निवासी लाइनपार, फिरोजाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम सहित कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। जुबैर के खिलाफ 6, जलालुद्दीन के खिलाफ 4 और राजेश के खिलाफ 5 आपराधिक मामले पहले से ही पंजीकृत हैं।

हाईवे थाना प्रभारी के अनुसार, यह गिरोह ईको कारों को चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और फिर उन्हें विभिन्न जिलों में बेचता था। आरोपियों के पास से मिले अवैध हथियारों के उद्देश्य को लेकर भी जांच जारी है।

थाना हाईवे पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और गिरोह की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *