No Use of Ammonium Nitrate by Farmers in Faridabad, Says Investigation | Haryana News | फरीदाबाद के किसान प्रयोग नहीं करते अमोनियम नाइट्रेट: जांच एजेंसियों को फतेहपुर तगा से मिला था, सरकारी और निजी केंद्रों पर नहीं होती सप्लाई – Ballabgarh News

Actionpunjab
2 Min Read


फतेहपुर तगा से हाल ही में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला था, जबकि फरीदाबाद के किसान इसका प्रयोग नहीं करते हैं।

फरीदाबाद के धौज गांव के पास के फतेहपुर तगा से हाल ही में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला था। जांच में सामने आया है कि इस रासायनिक खाद का फरीदाबाद से कोई संबंध नहीं है।

.

जांच अधिकारियों ने शहर में मौजूद सभी सरकारी खाद केंद्रों और प्राइवेट खाद विक्रेताओं की पूरी तरह से जांच की, लेकिन कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट मिलने या बेचने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

कृभको खाद केंद्र के सेल्समैन नरेंद्र कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में अमोनियम नाइट्रेट किसी भी सरकारी या निजी दुकान पर उपलब्ध नहीं होता। यहां के किसान भी इस खाद की मांग नहीं करते, इसलिए इसका स्टॉक कभी नहीं रखा। उन्होंने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट खेती में फसल की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फरीदाबाद में किसान इसका उपयोग नहीं करते।

दी बल्लभगढ़ कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी लि.

दी बल्लभगढ़ कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी लि.

वहीं, पहलादपुर गांव से आए किसान जगबीर सिंह ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट एक प्रकार की खाद होती है जो किसान अपनी बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। फरीदाबाद में यह नहीं मिलता है अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो इसे ऑनलाइन मंगवाना पड़ता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *