27 lakh duped by luring profits in share trading Lucknow Naka | शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 27 लाख ठगे: करीब ढाई हजार निवेशकों से 150 करोड़ ठगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक दंपति ने राजेंद्र नगर के कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता और उनके तीन रिश्तेदारों से 27 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर कोर्ट के आदेश पर नाका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

.

इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि व्यवसायी सुभाष चंद्र ने दर्ज कराई तहरीर में कहा है कि उनकी मुलाकात नवंबर 2023 में शहीद पथ स्थित क्रिस्टल लिंक अपार्टमेंट में रहने वाले नासिर अली सिद्दीकी से हुई थी। नासिर ने सरोजनीनगर निवासी जाकिर के साथ शेयर ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। आरोप है कि नासिर के साथ उसकी पत्नी सलमा बानो समेत अन्य लोग भी इस काम में शामिल थे।

पीड़ित ने बताया आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि निवेश पर भारी मुनाफा मिलेगा। इसी झांसे में आकर अप्रैल 2024 में उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने 27 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल धन लौटाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी।

सुभाष का दावा है कि इस गिरोह ने अब तक करीब ढाई हजार लोगों से 150 करोड़ रुपये की ठगी की है। साथ ही बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में भी केस दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि अभी तक कोई और पीड़ित सामने नहीं आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *