Punjab-Ludhiana-BJP-Councillor-Cheated-Partner-Business-News | लुधियाना में भाजपा पार्षद से धोखाधड़ी: बिजनेस पार्टनर पर जाली दस्तावेजों से लाखों रुपए के हेरफेर का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR – Ludhiana News

Actionpunjab
4 Min Read



पंजाब के लुधियाना में भाजपा पार्षद अनिल भारद्वाज ने पार्टनर पर जाली दस्तावेजों के जरिए उनकी फर्म के नाम का बैंक खाता खुलवाकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.

आरोपी महिला का नाम हरप्रीत बराड़ है, वह सराभा नगर की रहने वाली है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पार्षद अनिल भारद्वाज ने बताया कि वह ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर गली नंबर 1 के रहने वाले हैं। उनका फर्नीचर का कारोबार है। आरोपी हरप्रीत बराड़ के साथ मिलकर मैसर्ज वॉग लॉग के नाम से मैन्यूफैक्चरिंग ,ट्रेडिंग, इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट ऑफ हाउस होल्ड एवं कॉमर्शियल फर्नीचर का बिजनेस शुरू किया था। एक अगस्त 2022 को उन्होंने डीड लिखी थी। जिसकी शर्तों के मुताबिक वह दोनों बिजनेस में 50-50 प्रतिशत के बराबर के हिस्सेदार थे। इसके लिए उन्होंने गांव बद्दोवाल, झांडे, रेलवे स्टेशन के नजदीक जगह भी किराए पर ली थी। भारद्वाज का कहना है कि बिजनेस शुरू करने के लिए उन्होंने 26 लाख रुपए कच्चा माल खरीदने और अन्य खर्चो के लिए लगाए थे।

खातों की जांच करने पर हुआ खुलासा

उसका कहना है कि उनका कारोबार बड़े स्तर पर चलने लगा। भारद्वाज का कहना है कि इसे लेकर आरोपी की नीयत बदल गई और उसने उसे हिसाब-किताब बताना बंद कर दिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर खातों की जांच की, तो 6 मार्च 2023 की एक बिल्टी के बारे में पता चला। जो आरोपी ने उसे बिना बताए डी-लाइट टेंपू ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटेड भेज दिया।

जब उन्होंने हरप्रीत बराड़ से बात की, तो उसने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। भारद्वाज के मुताबिक उन्होंने इस बारे में मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक से भी बात की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

अनिल का कहना है कि इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी हरप्रीत बराड़ ने उनकी फर्म मैसर्ज वॉग लॉग का एक बैंक खाता सराभा नगर स्थित एस.बी.आई की ब्रांच में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से जाली दस्तावेजों के जरिए खुलवाया है।

50 से 60 लाख रुपए में फर्नीचर बेचने का आरोप

उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने 17/18 मार्च 2023 को उसे बिना बताए फैक्ट्री से फर्नीचर उठाकर अपनी रिहायश पर ले गई और फिर उस फर्नीचर को होम स्टोरी नाम की फर्म का मार्का लगाकर 50 से 60 लाख रुपए में बेच दिया।

आरोपी उनकी फर्म के बिलों का गलत इस्तेमाल कर अलग-अलग बैंकों में खात खुलवाने और फर्जी इकरारनामा तैयार करने की कोशिश कर रही है। अनिल का कहना है कि उसने एक दीवानी केस भी आरोपी के खिलाफ अदालत में किया। जिस पर उन्हें अदालत ने स्टे दिया।

अनिल का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी उसे न तो फर्म में जाने दे रही है और न ही खाते ही चैक करने दे रही है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर ए.सी.पी(फाइनांशियल क्राइम) ने जांच की। जांच के बाद ही आरोपी पर मामला दर्ज हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *