Sirsa Bike-Riding Friends Accident One Died Deceased Ravindra Kumar Mamera Khurd Village | सिरसा में बाइक सवार दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत: गाड़ी की लाइटें आंखों में लगी, सामने से मारी टक्कर, केस दर्ज – Sirsa News

Actionpunjab
2 Min Read



सिरसा में गाड़ी और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक दोनों ही युवक थे और दोनों ही बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जि

.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में अब पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ममेरां खुर्द निवासी साहब राम ने बताया कि 20 तारीख की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह और उसका दोस्त रविंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर ममेरा बस स्टैंड से अपने घर ममेरा खुर्द की ओर से जा रहे थे।

शिकायत में साहबराम ने बताया कि दोस्त रविंद्र बाइक चला रहा था। जब वह बस स्टैंड से कुछ दूरी आगे पहुंचे से सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट उनकी आंखों में लगी। अचानक कुछ दिखाई नहीं दिया कि कौन सी गाड़ी थी। गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक उनकी साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक्सीडेंट में वह दोनों नीचे गिर गए। हादसे में दोनों को चोट लगी। कुछ देर में एंबुलेंस से उनको सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान रविंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *