Ludhiana Machhiwara Welcomes Nagar Kirtan with Floral Shower and Honors Sewadars | Punjab News | माछीवाड़ा पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत: मुख्य सेवादारों का सिरोपा भेंट किया, फूलों की वर्षा की, श्री चमकौर साहिब के लिए रवाना – Machhiwara News

Actionpunjab
2 Min Read



आसाम से माछीवाड़ा पहुंचे नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे।

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन लुधियाना के माछीवाड़ा पहुंचा। यह नगर कीर्तन आसाम से शुरू होकर विभिन्न गुरु धामों के दर्शन करते हुए यहां आया था।

.

माछीवाड़ा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब पहुंचने पर संगत द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। शहर में नगर कीर्तन के स्वागत के लिए सजावटी द्वार लगाए गए थे।

लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवानों के लंगर भी लगाए। नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा भी की गई।

सुबह होते ही यह नगर कीर्तन अपने अगले पड़ाव श्री चमकौर साहिब के लिए रवाना हो गया। इसके बाद यह नगर कीर्तन रूपनगर से होता हुआ श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

पुलिस द्वारा नगर कीर्तन को सलामी दी गई

माछीवाड़ा से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए नगर कीर्तन को माछीवाड़ा पुलिस द्वारा डीएसपी समराला तरलोचन सिंह की अगवाई में सलामी दी गई। इस मौके पुलिस कर्मियों द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई। जिस में थाना मुखी हरविंदर सिंह, सहायक थानेदार जरनैल सिंह, सहायक थानेदार करनैल सिंह, सहायक थानेदार संजीव कुमार, मुख मुंशी कुलजीत सिंह और सुरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

आढ़ती एसोसिएशन ने किया स्वागत

माछीवाड़ा की आढ़ती एसोसिएशन द्वारा भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। एसोसिएशन द्वारा दूध और पानी की सेवा की गई और नगर कीर्तन के मुख्य सेवादारों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया।

इस मौके आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह खेड़ा, अरविंदर पाल सिंह विक्की, गुरमीत सिंह ग्रेवाल, कुलजिंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह धनोआ, अजमेर सिंह और अमर सिंह भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *