Development work at Bavulnath Temple in Hathras | हाथरस 30 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण: बावुलनाथ मंदिर में लगीं स्ट्रीट लाइटें और आरओ, मोटर पंप भी लगाया – Hathras News

Actionpunjab
2 Min Read


हाथरस3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में शनिवार को बावुलनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने इन परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर भी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों में बावुलनाथ मंदिर-जोगिया रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाना शामिल है। यहां 75-90 वाट क्षमता वाली आधुनिक स्ट्रीट लाइटें 7 मीटर जी.आई. ऑक्टागोनल पोलों पर स्थापित की गई हैं, जिससे रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मंदिर प्रांगण में 12.5 मीटर हाई मास्ट पोल पर 140-150 वाट क्षमता वाली फ्लड लाइट भी लगाई गई है, जिससे पूरा परिसर बेहतर ढंग से प्रकाशित होता है।

श्रद्धालुओं और आसपास के नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 150 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला आरओ प्लांट (चिलर सहित) स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर में जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए 2 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप भी लगाया गया है। इन सभी कार्यों का वहन नगर पालिका परिषद द्वारा ‘बंधन योजना’ के अंतर्गत किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि नगर के धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुविधाओं का विकास नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने इन कार्यों को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया और अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्यप्रकाश रंगीला, सभासद रामजीलाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि पवन दिवाकर, सभासद दिनेश सिंह नन्ने, सभासद सुंदरम शर्मा, जलकल विभाग के जेई हर्षवर्धन, ठेकेदार हरीश दीक्षित, रवि सौंखिया, कृष्णा चौधरी, तरुण शर्मा (नेहनु पंडित) सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *