Rewari Congress protest Vote Chor Gaddi Chhod campaign | रेवाड़ी में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदर्शन: हुड्डा बोले-चुनाव आयोग भाजपा पन्ना प्रमुख की तरह काम कर रहा, जनता सब देख रही – Bawal News

Actionpunjab
2 Min Read


रेवाड़ी में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया।

रेवाड़ी में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में अभियान के रेवाड़ी चेयरमैन राजबब्बर और वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव की अनुपस्थिति चर्चा

.

शनिवार को राजीव चौक पर एक जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला और उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के पन्ना प्रमुख की तरह काम कर रहा है।

उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा हुए कांग्रेस नेता।

उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा हुए कांग्रेस नेता।

हुड्डा ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा से लेकर बिहार तक “मैनेजमेंट” के दम पर सत्ता हासिल की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता सब कुछ देख रही है और कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी इस अभियान का आठवां जिला है, इससे पहले सात जिलों में सफल प्रदर्शन हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया।

रेवाड़ी में कांग्रेस ने निकाली रैली।

रेवाड़ी में कांग्रेस ने निकाली रैली।

14 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी रैली

अध्यक्ष ने कैप्टन अजय सिंह यादव और राव दान सिंह की अनुपस्थिति पर कहा कि कैप्टन साहब को कोई जरूरी काम रहा होगा, इसे गुटबाजी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने यह भी घोषणा की कि 14 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, डॉ. एमएल रंगा, शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *