IMD Weather Update; Rajasthan MP Delhi Cold Wave | Badrinath Snowfall | बर्फ से ढका बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड में जमने लगी झील: राजस्थान में सर्दी से थोड़ी राहत; मध्य प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर

Actionpunjab
7 Min Read


नई दिल्ली/भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को नवंबर की पहली बर्फबारी हुई थी। इसके बाद पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। यहां का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

चमोली जिले की ही शेषनेत्र झील भी जम गई है। वहीं 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पिथौरागढ़ का आदि कैलाश इलाके में भी बर्फबारी हुई है। इससे इलाके की सभी झीलें जम गई हैं। इलाके की सुंदरता को देखने पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

इधर, राजस्थान में सप्ताह भर बाद सर्दी से राहत मिली है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री तक बढ़कर कई शहरों में सिंगल से डबल डिजिट में आ गया। अगले 2 सप्ताह तक तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि, उत्तरी-पश्चिमी हवा से धुंध (स्मॉग) छानी शुरू हो गई है। इससे दिन में धूप अन्य दिनों के मुकाबले कमजोर रही है।

मध्य प्रदेश में बीते दो दिन में सर्दी से 2 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में शीतलहर चली। पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।

उत्तराखंड की 4 तस्वीरें…

14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया।

14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया।

चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी हुई।

चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी हुई।

बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई। रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है।

बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई। रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है।

चमोली जिले में ठंड के कारण शेषनेत्र झील में पानी जम गया।

चमोली जिले में ठंड के कारण शेषनेत्र झील में पानी जम गया।

MP के शाजापुर में शनिवार को धुंध के कारण 100 मीटर विजिबिलिटी नहीं है।

MP के शाजापुर में शनिवार को धुंध के कारण 100 मीटर विजिबिलिटी नहीं है।

पिछले दशक में भारत का औसत तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा एक स्टडी में कहा गया है कि पिछले दशक (2015-2024) में भारत का औसत तापमान लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जिसके चलते देश में हीट वेव ज्यादा रहती है और हर दशक में गर्म दिनों की संख्या में 5 से 10 दिन का इजाफा हो रहा है।

स्टडी में पता चला है कि 1950 के दशक के बाद से साल के सबसे गर्म दिन में पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भारत में तापमान में 1.5-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। यह रिपोर्ट भारत, नार्वे और नेपाल के क्लाइमेट एक्सपर्ट की टीम ने मिलकर तैयार की है।

राज्यों में मौसम का हाल

राजस्थानः धूप कमजोर हुई, धुंध के हालात; रात का तापमान 1 डिग्री तक चढ़ा, कई शहरों में डबल डि​जिट में आया पारा

राजस्थान में तेज सर्दी के बीच उत्तरी-पश्चिमी हवा से धुंध (स्मॉग) छानी शुरू हो गई है। इससे दिन में धूप अन्य दिनों के मुकाबले कमजोर रही। रात का न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री तक बढ़कर कई शहरों में सिंगल से डबल डिजिट में आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़कर सबसे ठंडा शहर सीकर के पास फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 7 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, कल से राहत मिल सकती है

मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चली। वहीं, नरसिंहपुर में दिन ठंडा रहा। रात में भी कई शहरों में पारा लुढ़का। शनिवार को भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हालांकि, कल से राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में 3 दिन 2-3° तक बढ़ेगा तापमान, दुर्ग-बिलासपुर, सरगुजा संभाग चलेगी शीतलहर

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों में ठंड में थोड़ी कमी भी आई है। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 11.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है ।रायपुर में भी नवंबर में 9 साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक दर्ज हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंडः मैदानी इलाकों में कोहरा, केदारनाथ में तापमान माइनस 12°C से नीचे; पहाड़ों में बादल छाए

उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। वहीं केदारनाथ में तापमान माइनस 12°C से नीचे है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए है। राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखा। वहीं राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 26°C और न्यूनतम तापमान करीब 10°C रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: 10 शहरों का तापमान 5° से नीचे गिरा; बिना बारिश-बर्फबारी के बढ़ने लगी ठंड, अगले छह दिन खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई शहरों के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसैरी में अधिकतम पारा 13.4 डिग्री रह गया है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसी तरह, राज्य के 10 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे, 3 जगह माइनस में और 27 कस्बों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः कई इलाकों में छाया कोहरा, हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा; पहाड़ों पर बर्फबारी से 3 दिन बाद बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में अब बढ़ती ठंड के बीच सुबह शाम के वक्त हल्का कोहरा भी छाने लगा है। प्रदेश मे अभी अभी रात्रि तापमान (न्यूनतम) 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। मैदानी इलाकों में 3 दिन बाद और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *