गन्नौर में मार्किट कमेटी सचिव और चैयरमैन के बीच विवाद चल रहा है
गन्नौर मार्केट कमेटी में बीजेपी चेयरमैन और सचिव के बीच कार्यालय के कमरे को लेकर विवाद गहरा गया है। नवनियुक्त चेयरमैन द्वारा भूतल पर स्थित सचिव कक्ष को अपना कार्यालय बनाने की मांग के बाद मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर तक पहुंच गया है। सचिव ने इसे
.
चेयरमैन–सचिव में कमरे को लेकर तकरार तेज
गन्नौर मार्केट कमेटी में नवनियुक्त चेयरमैन और सचिव के बीच कार्यालय आवंटन को लेकर तनाव बढ़ गया है। सचिव शिव कुमार राठी का आरोप है कि चेयरमैन भूतल पर स्थित उनके कक्ष को कब्जे में लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं, जबकि चेयरमैन के लिए ऊपरी मंजिल पर पहले से कमरा तैयार है। सचिव ने इस विवाद को गंभीर बताते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक मामला पहुंचाया है।

विधायक और एसीएस अधिकारी को भेजी शिकायत
सचिव की शिकायत : भूतल वाला कमरा जरूरी, कर्मचारियों ने भी जताया विरोध
शिव कुमार राठी ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल में नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए राज्यभर में कमरे तय किए गए हैं। इसके बावजूद गन्नौर चेयरमैन उनके कक्ष को खाली करवाने पर जोर दे रहे हैं। सचिव ने बताया कि ऊपरी तल पर विश्राम गृह में तीन खाली कमरे और एक मीटिंग हॉल है, जिसमें चेयरमैन के लिए कमरा पहले से मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि भूतल पर सचिव का कार्यालय होने से किसानों, आढ़तियों और अन्य हितधारकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पहुंचने में आसानी होती है। कर्मचारियों ने भी सचिव कक्ष खाली करवाने का विरोध जताया है।

नवनियुक्त बीजेपी के चेयरमैन निशांत छौक्कर ने सचिव के आरोपों को निराधार बताया
विधायक कादियान का बयान : “जिसको जो कमरा अलॉट, वही मिलेगा”
हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने पुष्टि की कि उनके पास भी शिकायत पहुंची है। उन्होंने कहा कि कमरे का आवंटन पूरी तरह सरकारी नियमों के अनुसार तय होगा और जिस अधिकारी के नाम कमरा दर्ज है, वह उसी का रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों से हटकर किसी को कार्यालय नहीं दिया जा सकता।
चेयरमैन निशांत छौक्कर ने आरोप खारिज किए
नवनियुक्त बीजेपी के चेयरमैन निशांत छौक्कर ने सचिव के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है और वह वही कमरा लेंगे जो चेयरमैन के लिए अधिकृत है। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है और आगे सभी कार्य अधिकारी–कर्मचारियों के सहयोग से सुचारू रूप से किए जाएंगे