punjab Ludhiana Ghumar Mandi Fire broke leather bag shop latest update, short-circuit | लुधियाना में देर रात दुकान में लगी आग: देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, मालिक ने जताया रोष, नए लगाए गए तारों के चलते हुआ हादसा – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read



मौके पर पहुंच रही दमकल की गाडि़यां

लुधियाना में घुमार मंडी चौक स्थित रेडीमेड बैग्स की दुकान में देर रात 9 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दुकान मालिक के मुताबिक लगातार कई कॉल करने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते आग और फैलती चली

.

दुकान मालिक विजे कुमार ने बताया कि वह दुकान पर देर से पहुंचे थे। उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि दुकान बंद करने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई। उनके अनुसार इलाके में बिजली विभाग की ओर से नए तार डालने और पुराने तार हटाने का काम चल रहा था। बिजली बार-बार गुल होने और डबल फेज आने से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

अचानक डबल फेज आने से शार्ट​सर्किट

विजे कुमार के मुताबिक हमारी दुकान में लेदर का काम होता है। नए लगाए गए तार के चलते ही यह हादसा हुआ लगता है। पहले दो फेज जा रहे थे फिर अचानक डबल फेज आ गया और शॉर्ट सर्कित हो गया।” दुकान मालिक ने यह भी कहा कि नुकसान कितना हुआ है इसका अभी पूरा अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।

आरोप- फायर ब्रिगेड को 8-10 बार कॉल किया, 25 मिनट तक रिस्पॉन्स नहीं

मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल उठाए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हमने 8–10 बार फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन लगभग 25 मिनट तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। हम खुद ही अंदर जाकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे। जब फायर ब्रिगेड पहुंची तो उनकी पाइप भी फटी थी, जिससे आग बुझाने में और देर हुई।

तार बदलने के काम में जल्दबाजी, बार बार ट्रिप होती बिजली

लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। लोगों का कहना है कि तारें बदलने का काम जल्दबाज़ी में किया जा रहा था, जिससे बिजली बार-बार ट्रिप हो रही थी और यही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *