Julana chit fund scam People protest | चिटफंड कंपनियों में डूबे पैसे, लोगों में बढ़ा रोष: जुलाना में जपतप संगठन की बैठक, दिसंबर में गांवों में बनेगी कमेटियां – Julana News

Actionpunjab
2 Min Read



जुलाना कस्बे के अटल पार्क में जपतप संगठन के सदस्यों ने की बैठक।

जींद जिले के जुलाना कस्बे के अटल पार्क में चिटफंड कंपनियों, विशेषकर पर्ल इंडिया लिमिटेड, में डूबे निवेशकों के पैसे की वापसी न होने पर रोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर जपतप संगठन के सदस्यों ने एक बैठक की और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

.

बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल ने की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने चिटफंड कंपनियों में फंसे पैसे की वापसी के लिए बर्ड्स एक्ट पारित किया था, लेकिन इसका जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मोहन लाल ने जानकारी दी कि अकेले पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी में निवेशकों के 49,100 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। कंपनी ने लोगों से पैसे दोगुना करने का वादा कर बड़ी रकम की ठगी की थी।

दिसंबर में प्रत्येक गांव में कमेटियां बनाई जाएंगी

बैठक में मौजूद निवेशकों और एजेंटों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दिसंबर में प्रत्येक गांव में बड़े स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी। इन कमेटियों का उद्देश्य आंदोलन को और अधिक मजबूत करना और निवेशकों के पैसे की वापसी सुनिश्चित करना होगा।

इस अवसर पर रामकुमार, आशीष कुमार, अशोक, राजेंद्र, सुमित सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *