Additional Chief Electoral Officer inspected Kotputli | कोटपूतली में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण: एसआईआर परिगणना प्रपत्रों का संग्रहण, डिजिटलाइजेशन की प्रगति जांची – Kotputli-Behror News

Actionpunjab
2 Min Read



निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। इसी क्रम में, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नरेंद्र मीणा ने रविवार को कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य का निरीक्षण कि

.

मीणा ने बूथवार और घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन की प्रगति, रसीद वितरण और बीएलओ रजिस्टर की जांच की। उन्होंने बीएलओ से संवाद करते हुए एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने मतदाताओं के घरों में भी पहुंचकर उन्हें फॉर्म 6 और 8 सहित एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और सहयोग की अपील की। मीणा ने कहा कि मतदाता ईएफ में मांगी गई जानकारी देकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ की सहायता के लिए लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में जाकर कम प्रगति वाले बीएलओ की मदद करें और डिजिटलाइजेशन का कार्य समय पर पूरा कराएं।

बीएलओ को सहयोग देने के निर्देश इस बीच, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने पावटा पंचायत समिति में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ईआरओ व एईआरओ को नियमित निगरानी करते हुए प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटलाइजेशन कार्य में तेजी लाने तथा बीएलओ को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

66.18% काम पूरा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे तक कोटपूतली विधानसभा में 1,54,818, विराटनगर में 1,65,311, बहरोड़ में 1,55,667 और बानसूर में 1,69,651 प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा किया जा चुका है। यह आंकड़ा पूरे जिले के कुल कार्य का 66.18 प्रतिशत है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *