Kapurthala Mahamadpur Newborn girl’s body found | कपूरथला में मिला नवजात बच्ची का शव: लोगों ने खेल ग्राउंड में पड़ा देखा, डीएसपी बोले- जानवरों ने नोचा – Kapurthala News

Actionpunjab
2 Min Read



कपूरथला के भुलत्थ सब-डिवीजन के महमदपुर गांव स्थित खेल ग्राउंड में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर भुलत्थ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

घटना शनिवार देर शाम की है। भुलत्थ के डीएसपी करनैल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के शरीर को जानवरों ने नोचा हुआ था। पुलिस के अनुसार, नवजात की उम्र लगभग दो से तीन दिन प्रतीत हो रही है। गांव के कुछ लोगों ने बीती शाम खेल मैदान में शव देखा था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

गांवों में पूछताछ की जा रही

एएसआई शाम सिंह ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। डीएसपी करनैल सिंह ने जानकारी दी कि बच्ची और उसकी मां की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।

डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत ने जानकारी दी कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। बच्ची की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हाल के दिनों में हुई गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *