Weekly horoscope from 24 to 30 November, saptahik rashifal in hindi, Gemini, Aquarius horoscope in hindi, | 24 से 30 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि के लोग दूसरों के मामलों में न उलझें, कुंभ राशि के लोग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

Actionpunjab
16 Min Read


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस सप्ताह 24 से 30 नवंबर तक का समय मेष के लिए लाभदायक रह सकता है। इन लोगों के अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि के लोग दूसरों के मामलों में न उलझें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुंभ राशि के लोग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, इससे इनका तनाव दूर हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव– अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो इस सप्ताह उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सकारात्मक रहने से व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– बजट का ध्यान रखें। इसके लिए व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना होगा और किसी लंबी दूरी की यात्रा से परहेज करें, कष्टदायक रह सकती है। कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनेगी, लेकिन आपसी सूझबूझ से समस्या का समाधान भी निकल आएगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और अनुभवी लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजनाएं भी बनेंगी। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।

लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।

स्वास्थ्य- पैरों या घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें। योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह उन्नतिदायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा।

नेगेटिव- ज्यादा भावुकता रखना उचित नहीं है। प्रैक्टिकल बनें। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थित पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील होने की संभावना है। फोन और संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।

लव- वैवाहिक संबंध में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं और मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।

स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। पोलूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– इस सप्ताह अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई तरह की जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगी। पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। फोन और मीडिया के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल होगी।

नेगेटिव- इस समय अपनी भविष्य संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। सप्ताह मध्य से स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में न उलझें, न ही हस्तक्षेप करें। कहीं भी पेमेंट करने से पहले सोच-विचार कर लें।

व्यवसाय– कारोबार में इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। सरकारी नौकरी में पब्लिक के साथ उलझना ठीक नहीं है।

लव– वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।

स्वास्थ्य– आपकी लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज, योगा आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव- सुखद समय चल रहा है। आपकी व्यवहार कुशलता से आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की भी खरीदारी में समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- अगर कोई समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आपकी किसी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। व्यर्थ की मौज-मस्ती और संगति में समय नष्ट न करें।

व्यवसाय– व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। सिर्फ सहकर्मियों के साथ संबंधों को मजबूत रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

लव– घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य– योग, एक्सरसाइज आदि स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। साथ ही आपके सकारात्मक विचार और सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव- इस सप्ताह फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है। परिवार के किसी संबंधी के विवाह को लेकर भी कुछ निर्णय होंगे।

नेगेटिव– जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला गलत परिणाम दे सकता है, इसलिए संयम रखें। अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांट लेने से आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय– व्यवसाय में गति देने के लिए विचार-विमर्श होंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें।

लव– घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।

स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- पिंक

भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव- कुछ विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से इस सप्ताह आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। आपका व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच दूसरों पर उचित छाप छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे।

नेगेटिव– पारिवारिक छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया परिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है। अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो पहले उस पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में कोई नई गतिविधि शुरू करने से पहले स्टाफ और कर्मचारियों से भी जरूर सलाह-मशवरा करें। उनका अनुभव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ बहस में न पड़ें, वर्ना आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

लव– आपकी परेशानियों को हल करने में घर के व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको खतरे में डाल सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों के बीच बेहतर सामंजस्य बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है।

नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। पैसों से संबंधित लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बाहरी गतिविधियों में ही इस सप्ताह का अधिकतर समय व्यतीत होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में भी स्थिति मजबूत रहेगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा।

लव– वैवाहिक अथवा प्रेम संबंध में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- क्रीमी व्हाईट

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

नेगेटिव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में न होने दें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी।

व्यवसाय– व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। राजकीय कार्यों में बाधाएं रहेंगी। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। आपके प्रयासों से लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।

लव– पति-पत्नी अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंध में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें। वर्ना अनियमित दिनचर्या रहने से पेट से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से होने से सुकून और राहत मिलेगी।

नेगेटिव- पैसों की स्थिति को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, इसलिए रिस्क प्रवृत्ति के कामों में रुचि न लें। अपने भावों पर काबू रखें। इस समय कजिन भाई-बहनों से अपने रिश्तो को बहुत अधिक संभालकर रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन किसी के साथ भी फाइनेंस संबंधी एग्रीमेंट करते समय सावधानी रखें। व्यवसाय को लेकर कोई यात्रा करना फायदा नहीं देने वाला है।

लव- घर में शांति रहेगी और वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे, प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव- प्रभावशाली और उत्तम विचारों के लोगों के साथ संपर्क में रहने की वजह से आपके व्यवहार में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आएगा। दूसरों के दुख-दर्द और तकलीफ में उनकी सहायता करेंगे।

नेगेटिव- इस सप्ताह रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद होने की आशंका है। कभी-कभी मनोनुकूल काम न होने से आप असहज महसूस करेंगे। अपने अंदर धैर्य और संयम बनाकर रखें। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय समाधान खोजें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी कार्य को लेकर चल रही समस्या दूर होगी और उस कार्य में पुनः गति आएगी। आय की स्थिति बेहतर होने से आर्थिक समस्या भी हल होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने ऑफिशियल कार्यों के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव- परिवारज और जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें और नियमित चेकअप करवाते रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– इस सप्ताह खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और जीवन में स्थिरता महसूस होगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। यात्रा हो सकती है। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना उचित रहेगा।

नेगेटिव- सप्ताहांत में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें।

व्यवसाय- अगर व्यवसायिक गतिविधियों पर निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सहकर्मियों के सहयोग से व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।

लव– किसी परिवारजन की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।

स्वास्थ्य– क्षमता से अधिक मेहनत की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें। फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा

भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– इस सप्ताह बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन इसके मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। युवाओं को अपने व्यवसाय से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा।

नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न पड़ने दें, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचक न करें।

व्यवसाय– रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों जैसे शेयर्स, सट्टा आदि में भूलकर भी पैसा न लगाएं। अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों और हरकतों पर नजर रखना जरूरी है। आपका नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांति पूर्ण बना रहेगा।

लव- वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध को परिवार द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है।

स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 6

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *