Faridabad lalwa village Youth murder update | फरीदाबाद में चाकू घोंपकर युवक की हत्या: झगड़े ​​​​​​​का बीच-बचाव करने गया था, आरोपी बाइक छोड़कर फरार – Faridabad News

Actionpunjab
2 Min Read



अस्पताल पहुंचे मृतक युवक के परिजन।

फरीदाबाद में रविवार को झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पलवल के लालवा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है, जो ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 में किसी की कार चलाने का काम करता था। रविंद्र झगड़ने वाले पक्

.

घटना सेक्टर-17–18 की डिवाइडिंग रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शी नवीन कुमार के अनुसार, वह बाइक से गुजर रहा था, तभी उसने देखा कि एक बाइक पर तीन युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। नवीन ने उन्हें चलती बाइक से ही सावधानी बरतने की सलाह दी। इस बात पर तीनों युवक उसे रोककर झगड़ा करने लगे।

बाइक वहीं छोड़कर भागे आरोपी

इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे रविंद्र ने यह देखकर तीनों युवकों को झगड़ा न करने की नसीहत दी। इसी बात से बौखलाए आरोपियों ने नवीन को छोड़कर रविंद्र पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रविंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार को होगा पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *