Haryana CM Nayab Saini Delhi visit live updates | हरियाणा CM नायब सैनी का आज दिल्ली दौरा: कल देर रात पहुंचे; सीजेआई के डिनर में शामिल हुए, आज पीएम से मिल सकते हैं – Haryana News

Actionpunjab
1 Min Read



हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली दौरे पर हैं। कल रात वह दिल्ली पहुंचे। वहां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के द्वारा दिए गए डिनर में अनौपचारिक रूप से शामिल हुए। आज फिर दिल्ली में सीजेआई से मुलाकात कर सकते हैं।

.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा दौरे पर रहेंगे, उससे पहले सीएम पीएम से मुलाकात कर सकते हैं। पीएम से कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। देर रात सीएम दिल्ली से चंडीगढ़ की वापसी होगी।

आज सीजेआई का शपथ ग्रहण

सीजेआई सूर्यकांत का आज राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सीएम सैनी शामिल हो सकते हैं। सीजेआई का पूरा परिवार हिसार के पेटवाड़ गांव में रहता है। उनके बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत गांव में परिवार के साथ रहते हैं, वहीं एक भाई हिसार शहर में और तीसरा भाई दिल्ली में रहता है।

सूर्यकांत के अलावा, उनके तीनों भाइयों – ऋषिकांत, शिवकांत और देवकांत को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है। बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत ने बताया कि पूरा परिवार एक दिन पहले दिल्ली रवाना हुआ। हरियाणा भवन में ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *