16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुध ग्रह अभी वक्री (उल्टी चाल) है और इस कारण 23 नवंबर की शाम ये ग्रह वृश्चिक से तुला राशि में आ गया है। तुला राशि में शुक्र पहले से मौजूद हैं, इस वजह से शुक्र और बुध की युति बन गई है। बुध तुला राशि में 30 नवंबर की सुबह मार्गी (सीधी चाल) हो जाएगा। इसके बाद बुध 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए बुध का आपके राशि पर कैसा असर हो सकता है…
बुध आपकी राशि के सातवें भाव में है। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद सुलझेंगे। व्यापार में रुकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है। ये समय साझेदारी के लिए शुभ है।
बुध आपकी राशि के छठवें भाव में है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। कर्ज या खर्च को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आप इसे सही कर लेंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें।
बुध इस राशि के पांचवें भाव में है। इस राशि के छात्रों के लिए ये समय अच्छा है, एकाग्रता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
बुध आपकी राशि से चौवें भाव में है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप घर की सजावट या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
बुध इस राशि के तीसरे भाव में है। इन लोगों संवाद शैली बहुत प्रभावी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी होगी।
बुध आपके लिए दूसरे भाव में है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाणी में मधुरता आएगी, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
बुध इसी राशि में आ गया है। इस कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। शुक्र और बुध की युति से शुभ योग बन रहा है, जो आपको धन और मान-सम्मान दिलाएगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
बुध आपके लिए बारहवें भाव में है। इस कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलें। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है, नींद पूरी लें।
बुध इस राशि के लिए ग्यारहवें भाव में है। ये समय आय के नए स्रोत बना सकता है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से मदद मिलेगी। सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
बुध इस राशि के लिए दसवें भाव में है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
बुध आपकी राशि के लिए नौवें भाव में है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
बुध आपके लिए आठवें भाव में है। आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वाणी पर नियंत्रण रखें और गुप्त बातें किसी से साझा न करें। रिसर्च या गूढ़ विद्याओं में रुचि रखने वालों के लिए समय अच्छा है।