![]()
अमृतसर के मजीठा रोड के नजदीक स्थित गंडा सिंह वाला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी पर गोलियों चलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मामला सड़क पर गाड़ी मोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद बढ़ा। छोटी-सी बहस के कुछ ही मिनट बाद अज्ञात आरो
.
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में इसे रोड रेज का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित जोएल मसीह ने बताया कि वे, उनकी माता और उनका बेटा कार में आ रहे थे।
व्यक्ति ने कार से उतरकर धमकी
फतेहगढ़ चूडिया रोड पर गाड़ी मोड़ते समय उनकी कार एक अज्ञात व्यक्ति की कार से हल्की-सी टकरा गई, जिसके कारण थोड़ी बहस हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति से माफी मांगी और कहा कि वह पहले निकल जाए, लेकिन इसके बावजूद उस व्यक्ति ने कार से उतरकर धमकी दी कि वह उन्हें गोली मार देगा।
इसके बाद दोनों वाहन अलग-अलग रास्तों पर चले गए, पर कुछ दूरी बाद आरोपी उनकी कार के पीछे आ गया और उनकी कार पर चार गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली उनकी कार में लगी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना सदर के एसएचओ किरनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि मजीठा रोड के पास गंडा सिंह वाला क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और प्रारंभिक तौर पर यह मामला रोड रेज प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि एक चालक ने कार मोड़ते समय इंडिकेटर नहीं दिया, जिससे दूसरी कार से विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।