Sonali Phogat murder accused Sukhwinder arrested in Gurugram | गुरुग्राम में सोनाली फौगाट मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट: क्लब में रेव पार्टी कर रहा था, कवरेज करने गए यूट्यूबरों से मारपीट, मारने की धमकी दी – gurugram News

Actionpunjab
3 Min Read



गोवा में सोनाली फौगाट मर्डर केस में आरोपी सुखविंद्र को गुरुग्राम पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोप है कि वह एक क्लब में रेव पार्टी में मौजूद था। इसी दौरान जब कुछ यूट्यूबर और पत्रकार वहां कवरेज के लिए पहुंचे तो उसने उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमक

.

सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक यूट्यूब चैनल संचालक सुनील यादव ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने साथी पत्रकार मनु मेहता के साथ सेक्टर-49 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर ‘Ha Cha’ नाम से स्थित शराब अहाता में कवरेज के लिए गया था।

गैर समय में रेव पार्टी करने का आरोप

वहां गैर समय शराब पीने व रेव पार्टी करने की जानकारी उन्हें मिली थी। जब वे कवरेज करने गए तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों और बाउंसरों द्वारा उनके साथ मारपीट की और इनके यूट्यूब चैनल की ID छीन ली। साथ की कवरेज करने पर इन्हें गोली मारने दी तथा पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।

गुस्सा आने पर की मारपीट

इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया और सोमवार को दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सुखविंद्र निवासी मंडोला, जिला चरखी-दादरी तथा गौरव तनेजा निवासी रोहतक, वर्तमान निवासी सेक्टर-72 के रूप में हुई।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वे शराब अहाता में पार्टी करने आए थे और जब यूट्यूबर और पत्रकार इनकी वीडियो बना रहे थे तो गुस्से में आकर इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

गोवा में हुआ था सोनाली फौगाट का मर्डर

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल गया तो सुखविंद्र के खिलाफ गोवा में सोनाली फौगाट मर्डर का भी आरोप है। जबकि गौरव तनेजा के खिलाफ रोहतक में लड़ाई-झगड़ा करने का एक केस दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 नवंबर को शराब अहाता के मैनेजर सोनू कुमार व दो बाउंसर आनन्द व ललित सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में अब तक कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *