IMD Weather Update Today; MP Rajasthan Haryana Badrinath Cold Wave | Delhi AQI Air Pollution | उत्तराखंड में नदी-झरने जमे, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 16°C: MP में अगले 3 दिन बादल छाए रहेंगे; राजस्थान में हवा चलने से सर्दी कम हुई

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today; MP Rajasthan Haryana Badrinath Cold Wave | Delhi AQI Air Pollution

भोपाल/जयपुर/देहरादून24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पहाड़ी राज्यों में सर्दी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में पारा गिरने से सर्द हवाएं चल रही हैं। बद्रीनाथ में तापमान माइनस 16°C से भी नीचे पहुंच गया है। यहां नदी और झरने जमने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। बीते 2 हफ्ते सर्दी के बाद अब ज्यादातर जिलों का तापमान बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में अगले 2-3 दिन हल्के बादल छाए रहे, लेकिन 28 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

इधर राजस्थान में पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश के 6 शहरों को छोड़कर सभी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। हालांकि कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाई रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

देशभर में सर्दी की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में डल झील पर सोमवार को धुंध छाई रही।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में डल झील पर सोमवार को धुंध छाई रही।

उत्तराखंड: बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई।

उत्तराखंड: बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई।

तमिलनाडु में तेज बारिश, मदुरै में स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते मदुरै में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तमिलनाडु में बारिश का मौसम बना रहेगा।

तमिलनाडु: सोमवार को कई शहरों में तेज बारिश हुई।

तमिलनाडु: सोमवार को कई शहरों में तेज बारिश हुई।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *