कोटा में एम्बुलेंस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।
रिश्तेदार के यहां शादी के प्रोग्राम में शामिल होने जा रहा अधेड़ हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में एंबुलेंस ने सामने से टक्कर मार दी। घटना सोमवार शाम 5 बजे के आसपास की है। घायल को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोटा लाया गया। जहां इलाज के दौरा
.

परिजनों की मौजूदगी में कैथून पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
भांजे बबलू कहार ने बताया कि मामा प्रभुलाल के भतीजे के ससुराल मानपुरा में शादी का कार्यक्रम था। शादी में शामिल होने मामा प्रभुलाल शाम 4 बजे करीब गांव से रवाना हुए थे। जाखोड़ा पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर सांगोद रोड़ पर निकले। इसी समय कैथून की तरफ तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सामने से टक्कर मार दी। एम्बुलेंस खाली थी। उसमें कोई पेशेंट नही था। हादसे के बाद मामा बाइक से नीचे गिर गए। उन्हें चोट लगी। राहगीरों ने उन्हें कैथून हॉस्पिटल पहुंचाया। पता लगने परिजन कैथून हॉस्पिटल पहुंचे। गम्भीर हालात में उन्हें कोटा रैफर किया। जहां इलाज के दौरान मामा ने दम तोड़ दिया। मामा प्रभुलाल ने 2 बेटे व 4 बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी।
कैथून थाना हेड कांस्टेबल घनश्याम मीणा ने बताया कि 24 नवंबर को प्रभुलाल रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहा था।रास्ते मे एक्सीडेंट हो गया। जिसे कोटा रैफर किया था। परिजनों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।