हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता के शाश्वत ज्ञान को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता नागरिकों, युवाओं और विद्
.
40 सेकेंड के वीडियो में साझा करें अपना अनुभव
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकेंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना गया श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजा जा सकता है।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो ‘My Favourite Shloka in Gita’ श्रृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किए जाएंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।

सोनीपत डीआईपीआरओ राकेश गौत्तम।
28 नवंबर से 1 दिसंबर तक मनाया जाएगा गीता महोत्सव
डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने बताया कि जिले में 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में इस अवधि में गीता थीम पर आधारित सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्ञानवर्धक गतिविधियां और जन-जागरूकता आधारित आयोजन आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों—विशेषकर युवाओं—को इन आयोजनों से जोड़ना है, ताकि गीता के शाश्वत उपदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।