Amritsar Second encounter within 7 Days Update | अमृतसर में 7 दिनों में पांचवां एनकाउंटर: पिंड धूलका हत्याकांड में आरोपी सुखप्रीत सिंह घायल, हत्या के लिए दिए थे हथियार – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read



अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आज थाना कांबो इलाके में एक युवा आरोपी का एनकाउंटर किया। यह अमृतसर पुलिस का सात दिनों में पांचवां एनकाउंटर है। यह कार्रवाई उसी मामले में की गई है, जिसमें 16 नवंबर को पिंड धूलका में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

.

पुलिस लगातार इस मामले के दोषियों की तलाश में थी। कल भी इस मामले में एक दोषी का एनकाउंटर किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। आज का एनकाउंटर आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख, जो कि पटियाला का रहने वाला है, कांबो थाना इलाके में घूमते हुए पकड़ा गया।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने इलाके में नाका लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुखप्रीत के पैरों में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, इस एनकाउंटर में बरामद हथियार भी सुखप्रीत द्वारा हत्या के लिए प्रदान किए गए थे। अमृतसर डीआईजी संदीप गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति अमृतसर ग्रामीण इलाके में शांति और कानून व्यवस्था को खतरे में डालने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *