पाली जिले के बिलावास गांव में नवनिर्मित श्रीकृष्ण भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य अतिथि।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। वे सुबह हेलीकॉप्टर से चामुंडेरी राणावतान गांव (बाली) पहुंचे। यहां उन्होंने भामाशाह जोजावरा सोनी परिवार की ओर से 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनाई गई सोनी सीता देवी पत्न
.

पाली जिले के चामुंडेरी राणावतान गांव में भामाशाह द्वारा बनाए गए स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री।
चामुंडेरी राणावतान में मुख्यमंत्री ने पेपर लीक पर गत कांग्रेस को घेरा मुख्यमंत्री ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। अब एक भी पेपर लीक हुआ तो बताए। पहले रिश्तेदार पास होते थे, अब मजदूर-गरीब का बेटा पास होता है। कांग्रेस ने आमजन के सपनों को तोड़ने का काम किया, हमने सपनों को साकार करने का काम किया है।यहां पढ़ने वाले छात्रों को जब इतनी सुविधाएं मिलेंगी, तो वह आगे जाकर हमेशा इसे याद करेंगे।
नेतरा गांव में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया हिस्सा उसके बाद वे सुमेरपुर क्षेत्र के नेतरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आशापुरा गोशाला में मीरा माधव सरकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने गौ माता का पूजन किया। उसके बाद संतों से आशीर्वाद लिया। गोमाता के लिए हमारी सरकार लगाताार कार्य कर रहीं हैं। गोशालाओ को गाय व बछडे के भोजन के लिए 50 व 25 रुपए दिए हैं। गाय के निवाले में कभी भी कमी नहीं रहेगी।

चामुंडेरी राणावतान गांव में स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में मौजूद ग्रामीण।
नेतरा में मुख्यमंत्री बोले – राजस्थान को बना देंगे हरियालो राजस्थान समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा बोले कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी जिलों में घर-घर पेयजल पहुंचाने की योजना शुरू की गई है। दो साल से राजस्थान के सभी बांध भर रहे है। जवाई बांध के गेट भी खुले। आने वाले कुछ सालों में राजस्थान को हरियालो राजस्थान बना देंगे।
बिलावास में मुख्यमंत्री ने गायों को खिलाया गुड, हवन में दी आहुति पाली जिले के सोजत क्षेत्र के बिलावास गांव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम करीब चार बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। उन्होंने गायों को गुड खिलाया, हवन में आहुति भी दी। यहां सोजत बिलावास गौ सेवा समिति की ओर से नवनिर्मित श्रीकृष्ण भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लिया। यह समारोह सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह, दीवान गोपालसिंह परमार (बिठोड़ा पीरान), साध्वी प्रफुल्ल प्रभाश्री,साध्वी वैराग्यपूर्णाश्री मौजूद रही। इससे पहले यहां गांव में शोभायात्रा निकाली गई। गणपति पूजन और हवन किया गया।

नेतरा गांव में गौ माता का पूजन करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
इस मौके उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पाली पीपी चौधरी, विधायक सोजत सिटी शोभा चौहान, पूर्व विधायक पाली ज्ञानचंद पारख, विधायक बोम्मनहल्ली सतीश रेड्डी तथा पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए शाम चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुए।

नेतरा गांव में आयोजित समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।