Real-time patient monitoring will be done through Apoorva smartphone app. | अपूर्वा स्मार्टफोन एप से होगी पेशेंट की रियल टाइम मॉनिटरिंग: ग्लोबल समिट में भारत का नेतृत्व करते हुए जयपुर की डॉक्टर ने प्रजेंट किया स्मार्टफोन पेशेंट एप – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


डॉ. अपूर्वा टाक ने केपटाउन में आयोजित इंटरनेशनल गाइनेकोलॉजिकल कैंसर सोसाइटी की ग्लोबल समिट में अपूर्वा स्मार्टफोन ऐप को प्लेनरी सेशन में प्रस्तुत किया।

भगवान महावीर कैंसर अस्पताल की गाइनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा टाक ने केपटाउन में आयोजित इंटरनेशनल गाइनेकोलॉजिकल कैंसर सोसाइटी की ग्लोबल समिट में अपूर्वा स्मार्टफोन ऐप को प्लेनरी सेशन में प्रस्तुत किया। डॉ अपूर्वा एकमात्र भारतीय है जिन्हें

.

राजस्थान की पहली एमसीएच सुपरस्पेशेयलाइज्ड गाइनी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अपूर्वा ने बताया कि आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र में एआई टूल्स और सर्जरी में रोबोटिक्स का उपयोग बढ़ रहा है, ऐसे में “अपूर्वा” एप मरीजों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह एप मरीजों को अपने लक्षणों और तकलीफों को सरलता से रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। एप से प्राप्त डेटा को मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) से जोड़कर बीमारी और जीवन-गुणवत्ता से जुड़ा वास्तविक दुनिया का डेटा प्राप्त किया जा सकेगा। इससे उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बेहतर संवाद और सही समय पर उपचार की शुरूआत का फायदा मिलने के साथ ही यह एप क्लीनिकल ट्रायल्स में डाटा संग्रह करने मे भी सहायक होगा।

यह एप क्लीनिकल ट्रायल्स में डाटा संग्रह करने मे भी सहायक होगा।

यह एप क्लीनिकल ट्रायल्स में डाटा संग्रह करने मे भी सहायक होगा।

इंटरनेशनल विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन अपूर्वा (ऑटो इलेक्टानिक पेशेंट रिपोटेड आउटकम्स ऑन रियल टाइम वाया ईएमआर अमाल्गमेशन) को यूरोपियन सोसायटी ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी की गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है। डॉ अपूर्वा का चयन नेशनल कैंसर ग्रिड के प्रोग्राम “इंटरनेशनल कोलोब्रेशन फॉर रिसर्च मैथडोलॉजी डवलपमेंट इन ऑन्कॉलोजी“ में 2024 में हुआ था। इसके तहत डॉ अपूर्वा ने यह एपअंतरराष्ट्रीय मेंटर्स जिसमें अमेरिका के कार्लोस रोड्रिगेज, कनाडा के क्रिस्टोफ़र बूथ, पेरिस के ज़ेवियर पाओलेटी के साथ ही चेन्नई के ए. एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में पूरा किया गया हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *