![]()
एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए जयसिंहपुर पुलिस चौकी में कार्यरत ASI राजबीर और मुंशी घनश्याम।
हरियाणा के नूंह जिले की जयसिंहपुर चौकी में तैनात एक ASI और मुंशी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध पार्किंग में खड़ी ह
.
गाड़ी को मालिक को सुपुर्द करने की एवज में 9500 की मांग
एसीबी गुरुग्राम की टीम ने मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जयसिंहपुर चौकी में कार्यरत ASI राजबीर सिंह द्वारा 22 नवंबर को सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े एक ट्रक का चालान कर दिया था। जसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर चौकी ले आई। मंगलवार को जब गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी को कोर्ट के माध्यम से लेने गया तो राजबीर सिंह द्वारा गाड़ी मालिक से 900 हजार रुपए की मांग की गई। वहीं मुंशी कांस्टेबल घनश्याम द्वारा 500 रूपये चाय पानी के नाम पर मांगे गए।
चौकी प्रभारी बोले रेड तो हुई लेकिन पूरी जानकारी नहीं
इस पूरे मामले की सूचना शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को पहले ही दे दी गई थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने राजबीर और मुंशी को पैसे दिए उसी दौरान एसीबी ने रेड कर दोनों को काबू कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है,लेकिन इतना जरूर है कि कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में चर्चाएं जोरो पर है। वहीं जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई तो हुई है,लेकिन वह बाहर थे। ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है।