Ludhiana Accident due to collapse building lenter accident falls latest update | लुधियाना में धांधरा रोड पर लेंटर गिरने से हादसा: शहीद भगत सिंह नगर में कई घायल,एक व्यक्ति की मौत की आशंका – Ludhiana News

Actionpunjab
1 Min Read



लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड पर देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक घर में लेंटर डाला गया था और कार्य पूरा होने के बाद मशीन को खोलने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन का चैनल और लेंटर को पकड़े हुए डंडे अचानक ढीले हो गए,

.

हादसे के समय नीचे कई मज़दूर काम कर रहे थे, जिन पर लेंटर गिरने से 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की भी आशंका है, हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुँचाया गया।

खबर लिखे जाने तक यही जानकारी प्राप्त हुई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *