- Hindi News
- National
- Kali Idol Decorated Like Mother Mary In Mumbai Controversy Erupts Viral Video
मुंबई31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना जिस मंदिर की है वो मुंबई के चेंबूर इलाक में है।
मुंबई का एक वीडियो वायरल है। इसमें नजर आ रहा है कि चेंबूर इलाके के एक मंदिर में हिंदू देवी काली माता की मूर्ति को ईसाई समुदाय की मदर मैरी की तरह सजाया गया। मूर्ति को क्रॉस पहनाया गया। मंदिर में लाल कपड़ा लगाया गया।शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है।
जो वीडियो वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि मंदिर में एक युवक पहुंचा हुआ है। वो वीडियो शूट कर रहा है। युवक काली माता के मंदिर की ओर बढ़ता है। मंदिर के पठ बंद हैं। जाली से वो दिखाता है कि काली माता को मदर मेरी की तरह वेशभूषा पहनाई गई है। जैसे मदर मैरी की मूर्ति होती है, वैसा ही सजाया गया है।
काली माता के सिर पर क्राउन रखा गया है। मंदिर के अंदर लाल कपड़ा लगा नजर आ रहा है। साथ ही चर्च जैसी लाइटिंग की गई है। मूर्ति के आग दिए की जगह मोमबत्ती जलती नजर आ रही हैं। साथ ही काली माता को गोद में बच्चा लिए दिखाया गया है।
वीडियो वायरल होने पर शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर के पुजारी रमेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कहा- काली माता ने मुझे सपना दिया और कहा कि मेरा मदर मैरी के जैसा श्रृंगार करो। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल वो 2 दिन की पुलिस रिमांड में है।
UP: मंदिर पर आई लव मोहम्मद के नारे लिखे

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भगवानपुर और बुलाकगढ़ी गांव में 25 अक्टूबर को मंदिर की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा पाया गया था। जांच में सामने आया था 4 हिंदू युवकों ने ही इस काम को अंजाम दिया था। क्यों वे अपने पड़ोसी मुस्लिम शख्स को फंसाना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्प्रे केन भी बरामद की थी। पूरी खबर पढ़ें…
…………………..
मंदिर विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में काल भैरव मंदिर में महिलाओं को धक्का देकर निकाला, सुरक्षाकर्मियों से हुआ विवाद

उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों और व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी की और दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। वीडियो में दो बुजुर्ग महिलाएं भी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मी उन्हें भी जबरदस्ती बाहर धकेलते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…