- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today; MP Rajasthan Bihar Haryana Badrinath Cold Wave | Delhi AQI Air Pollution
भोपाल/जयपुर/देहरादून7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।
मध्यप्रदेश में रात को गर्मी और दिन में ठंडक बढ़ गई है। दरअसल प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से उत्तरी हवाएं नहीं आ रही है और रात का तापमान बढ़ गया है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश में हल्के बादल है। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई है।
इधर जम्मू कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड है, पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इलाके में पाला बर्फ की तरह जम गया है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ और आदि कैलाश में तापमान -16°C चला गया है।
उधर बिहार में बीते कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को पटना, बेतिया, बगहा, समस्तीपुर गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, जहानाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। अगले 24 घंटे में तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
जम्मू-कश्मीर में सर्दी की 2 तस्वीरें…

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पहलगाम में कड़ाके की ठंड के बीच पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई।

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -3.2°C दर्ज किया गया। इस दौरान डल झील पर कोहरा छाया रहा।


राज्यों में मौसम की खबरें…
राजस्थानः जयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्ट; सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक, सीजन में पहली बार 30 से नीचे तापमान

राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सर्द हवा से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इस सिस्टम के असर से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग एरिया में 2 दिन हल्की बारिश, बूंदाबांदी भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेशः 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, लुढ़केगा पारा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए, दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर

मध्य प्रदेश में दिन में ठंडक बढ़ गई है, जबकि रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जरूर हो रही है, लेकिन प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से उत्तरी हवाएं नहीं आ रही है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश में हल्के बादल है। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई है। अगले 2 दिन बाद ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंडः ठंडी हवाओं से गिरा तापमान; केदारनाथ और आदि कैलाश में पारा माइनस 16°C, निचले इलाकों में कोहरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ और आदि कैलाश में तापमान माइनस 16°C चला गया है। इसके असर से टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में ठंडी हवाएं चल रही है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरा छाया हुआ है। पूरी खबर पढ़ें..